विद्यालय में पेयजल संकट, सड़क पार कर पानी लाने को मजबूर छात्र
दुमका, मई 9 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया प्रखंड के राजकीयकृत सर्वेश्वर यादव उच्च विद्यालय दलाही में इन दिनों पेयजल संकट गहरा गया है। विद्यालय में कक्षा नवम से दसम के अध्ययनरत करीब 503 छात्र-छात्राओं को शुद्ध पेयजल नहीं मिलने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि स्कूली बच्चों को स्कूल समय के दौरान अपनी प्यास बुझाने के लिए विद्यालय परिसर से बाहर स्थित चापाकल पर जाना पड़ता है।
चापाकल से पानी की स्थिति विद्यालय परिसर में मौजूद चापाकल से निकलने वाले पानी में आयरन की मात्रा अधिक होने के कारण वह पीने योग्य नहीं रह गया है। इससे पूरा विद्यालय परिवार पेयजल संकट से जूझ रहा है। बच्चों ने जल्द से जल्द शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कराने की मांग प्रशासन से की है।
छात्रों की परेशानियां छात्रा बेबी रानी हांसदा, छात्र प्रेमजीत लायक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.