विद्यालय में पांच दिनों से गिरा है नीम का पेड़, पढ़ाई बाधित
चंदौली, मई 5 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले में बीते बुधवार को आई आंधी पानी के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के पोल टूटकर गिर गए थे। इस दौरान सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय में भी पांच दिन पूर्व आंधी पानी में नीम का पेड़ टूटकर गिर गया था। इतने दिन बाद भी उसे अब तक हटाया नहीं जा सका है। जिससे बच्चों के पठन पाठन में समस्या हो रही है। पेड़ की डाली पर बच्चे उछल कूद कर रहे हैं जिससे उनके चोटिल होने का भी भय बना हुआ है। जिसे लेकर शिक्षक परेशान है। सकलडीहा प्राथमिक विद्यालय प्रथम, डायट, ब्लॉक मुख्यालय, कोतवाली सहित कई जगह पेड़ बीते बुधवार को आंधी पानी में टूट गए थे। यह भी पढ़ें- आंधी में नीम का पेड़ गिरने से पांच घंटे अवरुद्ध रहा मार्ग बाकी जगहों पर पेड़ तो हटा लिए गए थे लेकिन विद्यालय में अभी उसी तरह पड़ा है। जिससे बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.