विद्यालय में पद्म भूषण शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि
पाकुड़, अगस्त 5 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। प्रा. विद्यालय हाथकाठी हिंदी में मंगलवार को झारखंड आंदोलन के प्रणेता एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्वर्गीय शिबू सोरेन की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान उनके तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान शिक्षक दीपक साहा एवं शिक्षक साहिर हुसैन ने स्व. शिबू सोरेन के संघर्षपूर्ण जीवन, झारखंड राज्य के गठन में उनकी भूमिका, जल-जंगल-जमीन की रक्षा तथा आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दिशोम गुरु का जीवन त्याग, संघर्ष और जनसेवा की प्रेरणादायक मिसाल है, जिससे नई पीढ़ी को सीख लेनी चाहिए। यह भी पढ़ें- दिशोम गुरु शिबू सोरेन की मनाई गई प्रथम पुण्यतिथि इसके बाद विद्यालय के व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.