हाजीपुर, अप्रैल 9 -- सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई बुजुर्ग प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहजादी में कार्यरत एक शिक्षक की मौत दिल का दौरा पड़ने से हो गई। घटना को लेकर बताया गया कि उत्क्रमित मध्य विद्यालय बिहजादी के विशिष्ट शिक्षक शकील अहमद की मौत पढ़ाने के दौरान दिल का दौरा पड़ने से हो गई। बुधवार की सुबह शकील अहमद विद्यालय में मौजूद रहकर विद्यालय का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। विद्यालय के शिक्षक उनको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सहदेई बुजुर्ग पहुंचे। जहां से उन्हें चिकित्सकों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया गया कि सदर अस्पताल में जब उनकी जांच की गई तो वह मृत पाए गए। इसके बाद डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विशिष्ट शिक्षक शकील अहमद पिता मो. शकुर मुजफ्फरपुर जिले के एमा विशनपुर पंचायत के जियान गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.