गुड़गांव, जुलाई 19 -- घटिया सामग्री की जांच के लिए समिति गठित परिषद को सात दिन के भीतर रिपोर्ट देनी होगीसोहना, संवाददाता। भोंडसी के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भवन की निर्माणाधीन छत गिरने मामले की जांच होगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) ने घटिया निर्माण सामाग्री की जांच के लिए एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया है।गठित समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) गुरुग्राम करेंगे। समिति को सात दिन के अंदर जांच की रिपोर्ट एचएसएसपीपी को देनी होगी। समिति में एचएसएसपीपी के कार्यकारी अभियंता, संबंधित विद्यालय की स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष और उपायुक्त की ओर से नामित एक कार्यकारी अभियंता को सदस्य बनाया गया है। समिति को निर्देश दिए गए हैं कि वह निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण कर सभी संबंधित अभिलेखों और तथ्यों की ...