गंगापार, अप्रैल 15 -- सर्व शिक्षा अभियान के तहत प्राथमिक विद्यालयों में नामांकन के लिए रैली निकाल बच्चों व अभिभावकों को प्रोत्साहित किया गया। कंपोजिट विद्यालय पूरेघीसा में इंचार्ज प्रधानाध्यापक इंद्रेश कुमार तिवारी की अगुवाई में शिक्षकों व बच्चों द्वारा रैली निकाल कर प्रेरक गीत गाते हुए लोगों को जागरूक किया। बीच-बीच में ई रिक्शा पर रखे ब्लूटूथ स्पीकर के जरिए भी प्रेरक गीत बजाए गए। रैली में अमित कुमार शुक्ला, शैलेश कुमार मिश्रा, बृजभूषण राम तिवारी, अभिनव कुमार तिवारी, नीलम शुक्ला, विकास गुप्ता, प्रमोद केसरवानी शामिल रहे। यह भी पढ़ें- रैली निकाल किया शिक्षा के प्रति जागरूक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.