जमशेदपुर, जून 25 -- पटमदा : स्थानीय विद्यालय में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और शिक्षकों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना था।प्रहरी क्लब के प्रभारी शिक्षक श्रीमंत प्रमाणिक ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने स्वयं नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके प्रति जागरूक करने का संकल्प लिया। कक्षा 12वीं वाणिज्य की छात्रा संगीता दास ने नशा मुक्ति पर प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत कर सकारात्मक संदेश दिया। विद्यालय के प्राचार्य डॉ. मिथिलेश कुमार ने नशे को "नाश की जड़" बताते हुए विद्यार्थियों से इससे दूर रहने की अपील की। यह भी पढ़ें- विकर पब्लिक जूनियर हाई स्कूल में चलाया गया नशा मुक्ति अभियान उन्हों...