लखीमपुरखीरी, अप्रैल 17 -- नीमगाँव थाना क्षेत्र के ग्राम रायपुर घुंशी स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने नकब लगाकर मिड-डे मील का राशन चोरी कर लिया। चोर स्कूल के पीछे की दीवार तोड़कर अंदर घुसे और कमरे में रखा करीब दो कुंतल खाद्यान्न उठा ले गए। प्रधानाचार्य विवेक कुमार ने बताया कि रात में चोरों ने पीछे की दीवार में सेंध लगाई और कमरे में रखा लगभग एक कुंतल चावल व एक कुंतल गेहूं चोरी कर लिया। यह राशन मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों के लिए रखा गया था। सुबह जब विद्यालय खुला तो कमरे का ताला सही मिला, लेकिन पीछे की दीवार टूटी हुई थी और अंदर रखा दो बोरी चावल व दो बोरी गेहूं गायब था। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची सिकंदराबाद चौकी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। प्रधानाचार्य ने पुलिस को तहरीर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.