बलरामपुर, मार्च 2 -- गैसड़ी, संवाददाता। स्थानीय बसंत लाल स्मारक इंटर कॉलेज बालापुर जरवा में सोमवार को वार्षिक उत्सव कार्यक्रम उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद राम शिरोमणि वर्मा, भाजपा नेत्री शेरावाली शुक्ला, पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार व कोयलाबास चौकी प्रभारी अनंत मैक्स ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सभी का मन मोह लिया। छात्रा सोनी ने नारी सशक्तिकरण विषय पर 'विवश नारी की व्यथा' पर प्रभावी भाषण दिया। लक्ष्मी, पायल व सोनम थारू ने थारू जनजाति का लोकगीत 'जोर से बजईबू मंदरवा' पर नृत्य प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। दहेज प्रथा, शराब के दुष्प्रभाव और सीमा सुरक्षा जैसे सामाजिक मुद्दों पर भी कार्यक्रम में जागरूकता संदेश दिया गया। सांसद राम शिरोमणि वर...