घाटशिला, मई 14 -- घाटशिला। घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में तीन दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ बुधवार को हुआ। 13 से 15 मई, 2026 तक चलने वाले समर कैंप में दूसरी कक्षा से लेकर नौवीं और 11वीं तक के लगभग 200 छात्रों ने भाग लिया। यह तीन दिवसीय कैंप छात्रों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए एक प्रयास की तरह है। जिसकी तैयारी विद्यालय की ओर से एक महीने पूर्व से की जा रही थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि घाटशिला थाना प्रभारी आरके मुंडा उपस्थित थे। प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा ने समर कैंप में आए सभी छात्रों और शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि आरके मुंडा,विशिष्ट अतिथि रंगमंच कलाकार सुजन सरकार, विद्यालय सह सचिव एसके देवड़ा, प्राचार्य डॉ. श्रीनिवास मिश्रा, उप प्राचार्य अनूप कुमार पटनायक, सपना शर्मा, डॉ. प्रसेनजीत कर्मकार ने संयुक्त रूप से समर ...