उरई, दिसम्बर 9 -- उरई। सरकारी परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों और शिक्षामित्र की ड्यूटी बीएलओ में लगा देने के बाद मुख्यालय में ही नौनिहालों की शिक्षण व्यवस्था भगवान भरोसे है। कंपोजिट प्राथमिक विद्यालय रामनगर उरई में एकमात्र शिक्षिका प्रधानाध्यापिका सीमा भारती के ऊपर 68 बच्चों की पढ़ाई की जिम्मेदारी है। लेकिन शिक्षिका की बीएलओ ड्यूटी में लगा दिए जाने से मंगलवार को स्कूल में ताला लगा मिला और यहां पसरा सन्नाटा बच्चों की शिक्षण व्यवस्था की कहानी स्वयं बयां करता नजर आया। विद्यालय परिसर में स्थित नगर संसाधन केंद्र पर मिलीं एमआईएस दीक्षा ने बताया कि प्रधानाध्यापिका बीएलओ ड्यूटी पर हैं, जिससे विद्यालय में ताला लगा है। यह हालात तब हैं जब बुधवार से यहां बच्चों की अर्धवार्षिक परीक्षा शुरू हो रही हैं। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि जब बच्चों की यहां पढ़ाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.