पाकुड़, अप्रैल 13 -- प्रखंड के गढ़बाड़ी स्थित बीआरसी के सभागार में सोमवार को स्कूल रुआर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सीडीपीओ नीलू रानी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सूरज साह, बीपीआरओ मोजिबुर रहमान मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यशाला में मुख्य रूप से पांच वर्ष से 18 वर्ष के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं ठहराव सुनिश्चित करने को लेकर विशेष रूप से चर्चा किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी के पांच साल से अधिक उम्र के बच्चों का कक्षा एक में तथा पांचवीं कक्षा पास कर चुके बच्चों का नामांकन निकटतम मध्य विद्यालय में कक्षा छह एवं आठवीं पास कर चुके बच्चों का नामांकन निकटतम माध्यमिक विद्यालय में नौंवी में कराने, दसवीं पास बच्चों का नामांकन उच्च माध्यमिक विद्यालय में सुनिश्चित कराने को लेकर रणनीति तैयार की गई। यह भी पढ़ें- ड्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.