विद्यालय में जारा ने प्रथम और यसवंत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
रुडकी, अप्रैल 25 -- रुड़की। उत्तराखण्ड बोर्ड में चौधरी रणजीत सिंह मैमोरियल हाईस्कूल, सुनहरा का कक्षा 10 का परीक्षाफल 96 प्रतिशत रहा। इससे विद्यालय में खुशी का माहौल है। छात्रा जारा ने 89.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। यसवंत यादव ने 88.2 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। रजिया ने 87.6 प्रतिशत अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा दिवाशीं ने 78 प्रतिशत और विधि ने 77.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। रिजल्ट घोषित होते ही विद्यालय में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों में उत्साह देखने को मिला। प्रबंधक और प्रधानाचार्या ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाए दी। यह भी पढ़ें- UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजों में अक्षत गोपाल 98.20% के साथ बने टॉपर
हिंदी हिन्दु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.