सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र। जिलाधिकारी बीएन सिंह ने शुक्रवार को प्राथमिक विद्यालय बहेराडाड़ का आकस्मिक निरीक्षण किए। इस दौरान विद्यालय में शिक्षक पठन-पाठन कार्य करते पाये गये। डीएम ने अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से वार्ता कर उनके बौद्धिक स्तर का जायजा लिये और बेहतर शिक्षण कार्य के लिए शिक्षक-शिक्षिकाओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पंजीकृत 69 में से 52 छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पायी गयी, जिस पर जिलाधिकारी ने विद्यालय के प्राधानाचार्य को पंजीकृत छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को अधिकाधिक बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पंजीकृत छात्र-छात्रा विद्यालय आये, इसके लिए अभिभावकों को भी प्रेरित किया जाये। उन्होंने मीनू के अनुसार बनने वाले भोजन के सम्बन्ध में बच्चों से वार्ता कर जानकारी प्राप्त किये। उन्होंने विद्यालय ...