गंगापार, मार्च 14 -- सहसों विकास खंड के उच्च प्राथमिक विद्यालय खेवराजपुर का छात्र अनमोल राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल हुआ है। इस खुशी में विद्यालय के प्रधानाध्यापक व शिक्षकों द्वारा सम्मान समारोह आयोजित कर छात्र को सम्मानित किया है। सम्मान पाकर छात्र काफी खुश हुआ। प्रधानाध्यापक संजय ने कहा कि ग्रामीण परिवेश में मिल रहे चुनौतियों का सामना करते हुए छात्र ने परीक्षा पास कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...