विद्यालय में चोरी के दोषी को साढ़े चार साल की सजा
औरैया, मई 20 -- औरैया, संवाददाता। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव बिरिया स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निधि सिसौदिया की अदालत ने दोषी को साढ़े चार वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर पांच हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड अदा न करने पर एक माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। अभियोजन अधिकारी प्रज्ञानंद शर्मा के अनुसार नौ मार्च 2022 को विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद अनीस सिद्दीकी ने सदर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर विद्यालय में सेंध लगाकर गैस सिलेंडर समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए हैं। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने मंडी बाजार तिर्वा, कन्नौज निवासी शिवम प्रजापति को चोरी के सामान सहित गिरफ्तार कर जेल भेज दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.