विद्यालय में चोरी का प्रयास रहा विफल
दरभंगा, अप्रैल 22 -- बेनीपुर, निज संवाददाता। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय डीह तरौनी के दीवाल चंद असामाजिक तत्वों द्वारा बीती रात तोड़ने तथा चोरी का प्रयास असफल हो गया। इस घटना के पूर्व भी कई बार प्रयास विफल रहा। विद्यालय के हेडमास्टर बंदना कुमारी ने इस घटना के विरुद्ध बहेड़ा थाना में आवेदन भेज कर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। दिए गए आवेदन में कहा गया है कि इस तरह की घटना की जानकारी गत 14 नवंबर 2025 को दी गई थी, लेकिन पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं हुई। एचएम ने स्थानीय मुखिया श्यामसुंदर साहू को बुलाकर घटना से अवगत कराया। इसकी सूचना डीइओ एवं बीइओ को भी दी गई है। बहेड़ा थाना के एसएचओ पंकज कुमार इस संबंध में पूछने पर आवेदन मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि असामाजिक तत्वों को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.