आजमगढ़, जून 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। तरवां थाना की पुलिस ने खरिहानी के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी की टीवी, यूपीएस, खेल का सामान, इलेक्ट्रानिक उपकरण आदि सामान बरामद हुआ। पूर्व माध्यमिक विद्यालय खरिहानी में 25 मई को चोरी हुई थी। विद्यालय के कार्यालय, प्रयोगशाला का ताला तोड़कर चोर स्मार्ट टीवी पैनल, यूपीएस, खेल सामग्री सहित अन्य सामान उठा ले गए थे। प्रधानाचार्य संजय सिंह की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। सोमवार की रात में पुलिस ने चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर आदर्श इंटर कॉलेज खरिहानी के पीछे स्थित झाड़ियों के पास से इन्दल यादव और पवन कुमार निवासी खरिहानी थाना तरवां को गिरफ्तार किया, उनका एक साथी अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। यह भी पढ़ें- लिदिक विद्यालय से सोलर प्लेट चोरी मामले में पुलिस न...