लखीमपुरखीरी, जून 21 -- शनिवार को थाना फरधान पुलिस ने क्षेत्र के एक विद्यालय में हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का सामान तथा घटना में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं। यह कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक निराला तिवारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, 19 जून को संविलियन विद्यालय अटकोनवा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका वंदना अवस्थी ने थाना फरधान में तहरीर देकर विद्यालय की रसोई का ताला काटकर गैस सिलेंडर सहित अन्य सामान चोरी किए जाने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना फरधान में मुकदमा दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अजय कुमार यादव को सौंपी गई थी। विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर थाना फरधान पुलिस ने शनिवार को चेकिंग के दौरान ग्राम अटकोनवा निवासी नीतेश कुमार को गां...