विद्यालय में चारदीवारी नहीं, पशुओं के बीच पढ़ाई को मजबूर बच्चे
बोकारो, जून 8 -- पेटरवार, प्रतिनिधि। प्रखंड के उत्तासारा पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गोपालपुर गांव स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय आज भी चारदीवारी के अभाव में संचालित हो रहा है। विद्यालय में चारदीवारी नहीं होने के कारण यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को असुरक्षित माहौल में शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। ग्रामीणों का कहना है कि आजादी के इतने वर्षों बाद भी विद्यालय में चारदीवारी का निर्माण नहीं हो सका है। सुदूरवर्ती क्षेत्र में स्थित इस विद्यालय में 93 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं। विद्यालय परिसर खुला रहने के कारण पालतू एवं आवारा पशु अक्सर अंदर घुस आते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है। विशेषकर मध्याह्न भोजन (एमडीएम) के दौरान पशु विद्यालय परिसर में पहुंच जाते हैं और भोजन की ओर आकर्षित होकर अव्यवस्था उत्पन्न कर देते हैं, जिससे बच्चों को पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.