प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 16 -- बाबा बेलखरनाथ धाम, हिन्दुस्तान संवाद। पट्टी तहसील क्षेत्र के उड़ैयाडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह अचानक बंदरों का झुंड स्कूल परिसर में घुस आया। इससे परिसर में अफरातफरी मच गई। बंदरों को देख छात्र-छात्राएं इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान कक्षा पांच के छात्र कौशिक पटेल पर एक बंदर ने हमला कर दिया। उसे कई जगह दांत से काट लिया। घायल छात्र कौशिक उड़ैयाडीह निवासी संतोष पटेल का बेटा है। घटना के बाद स्कूल स्टाफ उसे स्थानीय डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। घटना के बाद विद्यालय में भय का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि विद्यालय परिसर और आसपास बढ़ते बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं दोबारा न हों।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.