धनबाद, अप्रैल 8 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बाघमारा एवं सरस्वती विद्या मंदिर सिनिडीह में सिखों के 9 वें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर की जयंती एवं विश्व स्वास्थ्य दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा गुरु तेग बहादुर जी के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पार्चन कर नमन किया। बाघमारा सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के प्राचार्य संतोष कुमार झा ने छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि जयंतियों को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि हम सभी महापुरुषों के जीवन वृत्त को याद कर उनके पद चिह्नों पर चलने का प्रयास करें। गुरु तेग बहादुर एक महान योद्धा थे, जिन्होंने धर्म की रक्षा और मानवीय मूल्यों के लिए अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। वहीं दूसरी ओर सरस्वती विद्या मंदिर के प्राचार्य रामाकांत राणा ने अपने संबोधन में कहा कि देश प्र...