सीतापुर, अप्रैल 18 -- केसरीगंज, संवाददाता। लहरपुर स्थित आदर्श कैलाश नाथ इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत नारी वंदन कार्यक्रम में खो खो समेत विभिन्न खेलों को आयोजन हुआ। प्रधानाचार्य अवधेश कुमार अवस्थी ने बताया कि विभिन्न खेलों में बालिकाएं आज अपना परचम लहरा रही हैं। अवधेश कुमार ने जीवन में खेल का महत्व बताया। नारी वंदन कार्यक्रम के तहत खो खो और कैरम प्रतियोगिता आयोजित हुई। कैरम प्रतियोगिता में शिवानी गोस्वामी की टीम विजयी घोषित हुई। वहीं खो खो में अदीबा, सोनिया, अंशिका, शीतल की टीम विजयी रही। यह भी पढ़ें- छात्र-छात्राओं ने दिया कार्यक्रमों के जरिए संदेश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...