आरा, मार्च 25 -- अगिआंव, संवाद सूत्र। उत्क्रमित उच्च विद्यालय नोनउर में बिहार शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कॅरियर गाइडेंस एवं एडोलसेंट प्रोग्राम फॉर गर्ल्स का आयोजन किया गया। संचालन विद्यालय की प्रधानाध्यापिका मेनका कुमारी के कुशल नेतृत्व में हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक अनवर हसन जमाली और अन्य उपस्थित रहे। इस दौरान छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। कौशल्या कुमारी ने कॅरियर मार्गदर्शन देते हुए भविष्य की संभावनाओं की जानकारी दी, जबकि अन्तिमा कुमारी ने किशोरियों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विस्तार से प्रकाश डाला। साइबर क्राइम जैसे समसामयिक विषय पर शिक्षक पिंटू कुमार ने विद्यार्थियों को सतर्क रहने के उपाय बताए। वहीं प्रधानाध्यापिका मेनका कुमारी ने व्यक्तित्व विकास पर प्रेरणादायक विचार साझा किए...