बिजनौर, जुलाई 11 -- आरएसपी इंटर कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाने तथा विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाचार्य मधुबाला शर्मा के नेतृत्व में किया गया।इस अवसर पर रघुवीर सिंह, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी राम सेवक,खेल अध्यापक विजेंद्र सिंह सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ विभिन्न प्रजातियों के पौधों रोपे तथा उनके संरक्षण का संकल्प लिया।प्रवक्ता रघुवीर सिंह ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित नहीं रखते बल्कि मानव जीवन के लिए स्वच्छ वायु,वर्षा तथा स्वस्थ भविष्य का आधार भी होते हैं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: पौधारोपण...