विद्यालय में किताब की चोरी
जहानाबाद, जून 8 -- रतनी। प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय मनन बिगहा में अज्ञात चोरों ने रविवार की रात भंडार रूम का ताला तोड़कर उसमें रखें किताब की चोरी कर ली। हालांकि किचन का ताला तोड़ने का चोरों के द्वारा प्रयास किया गया लेकिन ताला नहीं टूटा। जिसके कारण राशन बर्तन सहित अन्य सामान चोरी होने से बच गई। हालांकि अभी विद्यालय में छुट्टी चल रही है। विद्यालय के तरफ से एक व्यक्ति गुजर रहे थे तब उनकी नजर खुले गेट पर पड़ी तभी इसकी सूचना विद्यालय के प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी को दिया गया। घटना की सूचना पाकर प्रधानाध्यापिका विद्यालय पहुंची और मामले की छानबीन की। उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा विद्यालय से कुछ किताबें चोरी कर ली गई है जबकि अन्य सामान सुरक्षित है।उन्होंने बताया कि इसकी सूचना अपने विभाग में वरीय पदाधिकारी को दे दी गई है।
हिंदी हिन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.