इटावा औरैया, मार्च 26 -- क्षेत्र के मोहल्ला मंदिर, दान सहाय, शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली में कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस अवसर पर छोटी-छोटी कन्याओं का विधि-विधान से पूजन कर उनका सम्मान किया गया। पूजा-अर्चना के उपरांत विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव बाबू दुबे ने सभी कन्याओं को ससम्मान प्रसाद ग्रहण कराया। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से परिपूर्ण रहा।कार्यक्रम में राजेश, शशिकांत, संकल्प, श्रीश, त्यागी सहित अन्य गणमान्य लोगों का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.