मधुबनी, मार्च 2 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। बीआरसी बिस्फी सभागार में प्रखंड के सभी एचएम की बैठक हुई। अध्यक्षता बीईओ बिस्फी शेखर कुमार व चहुटा अंचल के बीइओ महेश पासवान ने की। बैठक में विद्यालय का संचालन ससमय करने,एमडीएम का संचालन गुणवत्ता पूर्ण विधिवत ढंग से करने,विद्यालयों में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने का प्रयास करने, विद्यालय परिसर को साफ -सफाई नियमित रूप से करने को लेकर दिशा-निर्देश दिया गया। बीईओ बिस्फी ने शिक्षकों से कहा कि गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा छात्रों को उपलब्ध करानी हमारी पहली प्राथमिकता है।इस में किसी प्रकार की कोताही नहीं होनी चाहिए। एडीएम का संचालन में साफ-सफाई एवं गुणवत्ता पूर्ण होना चाहिए। बैठक में सभी शिक्षकों को होली की बधाई दी गयी।बैठक में हरिशंकर दास अमरेश ठाकुर मनोज मंडल,विकास कुमार,रामेश्वर प्रसाद सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.