रामगढ़, मई 16 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। मणिपाल सीडलिंग्स प्ले स्कूल व मणिपाल इंटरनेशनल स्कूल भरेचनगर में शनिवार को एकदिवसीय ग्रीष्म कालीन शिविर का भव्य आयोजन किया गया। विद्यालय के प्ले ग्रुप से लेकर दसवीं कक्षा 10 तक के करीब 687 विद्यार्थियों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लिया। इसमें जुम्बा नृत्य, सलाद डेकोरेशन, हर्बल सरबत जैसे बनने के विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शिविर में बच्चों ने भाग लेकर खूब मौज मस्ती किया। विद्यालय निदेशक गया प्रसाद राय ने बच्चों को अगले साल ग्रीष्मकालीन शिविर को वृहद तरीके से आयोजित करने की बात कही। उन्होंने ग्रीष्मकालीन छुट्टी में बच्चों को घर पर रहकर पढ़ाई करने की नसीहत दी। यह भी पढ़ें- तीन दिवसीय समर कैंप के समापन पर हुए रंगारंग कार्यक्रम कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षकों की सराहनीय भूमिका रही। यह...