खगडि़या, मई 1 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता शिक्षा ही वह माध्यम है, जो किसी भी समाज को आगे बढ़ाने की ताकत देती है। अगर हमें अपने क्षेत्र को विकसित बनाना है, तो सबसे पहले शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करनी होगी। यह बातें गुरुवार को सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिले के मानसी प्रखंड अंतर्गत श्री बनारसी राजकीयकृत प्लस टू विद्यालय, सैदपुर में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने विद्यालय द्वारा लगातार टॉपर देने की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। यह विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि प्रतिभा को निखारने का मंच बन चुका है। यहां के छात्रों ने अपनी मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन से जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह अन्य विद्यालयों के लिए भी प्रेरणादायक है। यह भी पढ़ें- खगड़ि...