किशनगंज, अगस्त 26 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता एवं साफ -सफाई सहित अन्य व्यवस्था का जायजा मंगलवार को बीडीओ एवं बीईओ द्वारा किया गया। जानकारी के अनुसार बीडीओ अरुण कुमार सरदार एवं बीईओ मृणाल सेन द्वारा प्राथमिक विद्यालय पलासमनी एवं प्राथमिक विद्यालय बीईपी बेतबाड़ी पहुंचकर बच्चों संग तिथि भोज में शामिल होकर मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता को परखा एवं साफ -सफाई सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी देकर विधालय प्रधान और शिक्षकों को आवश्यक निर्देश दिया। स्कूली बच्चों संग पंक्ति में बैठकर मध्याह्न भोजन से जुड़े तिथि भोज में भोजन की गुणवत्ता का स्वाद लेने पहुंचे बीडीओ एवं बीईओ का स्कूली बच्चों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया इस अवसर पर विद्यालय प्रधान और शिक्षक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...