मोतिहारी, सितम्बर 8 -- गोविंदगंज ,एस। अरेराज के उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय झखरा में इंटर साइंस में नामांकन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले कंप्यूटर शिक्षक रविशंकर को जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निलंबित कर दिया है। अरेराज बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ने उक्त विद्यालय का निरीक्षण किया जहां उक्त शिक्षक पर लगाए गए आरोप सत्य पाए गए हैं। बीडीओ श्री दीक्षित ने जिला पदाधिकारी मोतिहारी को पत्र लिख कर बताया है की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा उपलब्ध कराए गए दो ऑडियो रिकॉर्डिंग,व्हाट्सएप चैट का स्क्रीनशॉट तथा विद्यालय के लगभग 10-15 विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से पूछताछ की गई। जांच के क्रम में उपलब्ध साक्षय एवं संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ के आधार पर कई बातें सामने आयी। सबूतों की जांच में यह स्पष्ट होता है कि संबंधित शिक्षक की ओर से नामांकन के एवज...