कटिहार, दिसम्बर 29 -- कटिहार, निज प्रतिनिधि हर एक बच्चा श्रेष्ठ बच्चा विषय पर शिक्षक-अभिभावक गोष्ठी व क्विज़ प्रतियोगिता का आयोजन उत्क्रमित मध्य विद्यालय मनिया में किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक बच्चे की अंतर्निहित प्रतिभा को पहचानना, अभिभावकों एवं शिक्षकों के बीच सशक्त संवाद स्थापित करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो. आलमगीर ने की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि प्रत्येक बच्चा विशिष्ट क्षमताओं से युक्त होता है और सही मार्गदर्शन मिलने पर वह श्रेष्ठ प्रदर्शन कर सकता है। शिक्षकों द्वारा अभिभावकों को विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, व्यवहार, उपस्थिति एवं आवश्यक सुधारात्मक उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। क्विज़ प्रतियोगिता में विद्यालय के विभिन...