जहानाबाद, जनवरी 29 -- मखदुमपुर, निज संवाददाता। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी जहानाबाद के द्वारा मांदिल मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि स्कूल में छुट्टी समय से पहले कर दिया गया था। दोपहर बाद 3:40 में स्कूल में एक भी बच्चे नहीं थे। विद्यालय मे शिक्षा विभाग के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का ठीक से क्रियान्वयन नहीं किया जा रहा है। कोई शिक्षकों के द्वारा पाठ टीका लेखन नहीं किया गया है। स्कूल में अनुशासनहीनता देखी गई एवं हेड मास्टर का शिक्षकों पर नियंत्रण नहीं था। इन बिंदुओं पर हेड मास्टर समेत सभी शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। स्पष्टीकरण का जवाब देने का निर्देश दिया गया है। ताकि इस पर आगे की कारवाई किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.