बाराबंकी, सितम्बर 30 -- बाराबंकी। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने हरख ब्लाक के आधा दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान तीन प्रधानाध्यापक अनुपस्थित मिले, जिन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ ही बच्चों की शतप्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हरख ब्लाक के प्राथमिक विद्यालय मेंहदीपुर का निरीक्षण करने बीएसए पहुंचे, स्कूल में प्रधानाध्यापिका तृप्ति पटेल अनुपस्थित मिलीं। नामांकित 36 के सापेक्ष 18 छात्र उपस्थित पाए गए। इसके बाद उच्च प्राथमिक विद्यालय चंदौली में निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापिका पूनम रानी मिश्रा अनुपस्थित मिलीं, विद्यालय में 58 बच्चे नामांकित है, जबकि मौके पर मात्र 40 छात्र उपस्थित मिले। इतना ही नहीं प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक अभि...