चंदौली, अप्रैल 19 -- चंदौली, हिटी । शासन के मंशा के अनुसार फरियादियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए शनिवार को जिले के सभी तहसीलों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम, एसपी, एडीएम न्यायिक सहित संबंधित तहसीलों के उपजिलाधिकारियों ने समस्याएं सुनी। इस दौरान कुल 252 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। इसमें मौके पर 19 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। शेष शिकायती पत्रों को संबंधित अधिकारियों को सौंपते हुए ससमय और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई गई समस्याओं के निस्तारण में यदि किसी भी प्रकार की लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।चकिया यह भी पढ़ें- लेखपाल ने मेड़बन्दी-समतलीकरण की लगाई भ्रामक रिपोर्ट प्रतिनिधि के अनुसार, तहस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.