दरभंगा, मार्च 10 -- दरभंगा। जदयू जिलाध्यक्ष सह दरभंगा ग्रामीण विधायक राजेश कुमार मंडल उर्फ ईश्वर मंडल ने सोमवार को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय छोटाईपट्टी एवं प्लस टू उच्च विद्यालय, दुलारपुर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान प्राचार्य व शिक्षकों ने उन्हें कई बातों की विस्तार से जानकारी दी। विधायक ईश्वर मंडल ने कहा कि विद्यालयों में मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित कराने के लिए विधानसभा में आसन एवं सरकार का ध्यान आकृष्ट कराया गया। विद्यालय का भवन अतिशीघ्र बनकर तैयार होगा। निर्माण होने वाले भवन में प्रयोगशाला, लाइब्रेरी और कक्षाओं को सुसज्जित करना प्राथमिकताओं में रहेगा। विधायक ने प्राचार्य को निर्देशित किया कि सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ हर हाल में छात्र-छात्राओं को दें। छात्र-छात्राओं को किसी तरह की समस्या न हो, इसका ख्याल रखें।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.