दरभंगा, मार्च 3 -- कुशेश्वरस्थान पूर्वी। प्रखंड की केवटगामा पंचायत के भरडिहा गांव में सोमवार को नव निर्मित प्राथमिक विद्यालय भरडिहा के भवन का उद्घाटन किया गया । बीडीओ प्रेम शंकर मिश्रा एवं सीओ गोपाल पासवान और मुखिया छेदी राय ने संयुक्त रूप से फीता काट कर उद्घाटन किया। विद्यालय का भवन बन जाने से छात्रों ने कई वर्षों के बाद अपने विद्यालय के भवन में पठन पाठन शुरू किया। हालांकि पांच कक्षाओं के लिए एक मात्र कमरे का भवन निर्माण होने से छात्रों की समस्या दूर नहीं हुई है। लेकिन विगत तीन चार वर्षों से ग्रामीणों के दरवाजे दरवाजे भटकने से छात्रों को निजात जरूर मिली है। संबोधित करते हुए बीडीओ श्री मिश्रा ने शिक्षकों को नियमित समय पर विद्यालय का संचालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने विद्यालय में आवश्यकता अनुसार भवन निर्माण कराने को लेकर विभाग से पत्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.