मधुबनी, फरवरी 25 -- बिस्फी,निज प्रतिनिधि। परसौनी 2 उमावि चहारदीवारी विहीन है। पांच एकड़ में फैला यह प्रतिष्ठित विद्यालय चारों तरफ से खुला हुआ है। विद्यालय की स्थापना 1962 में परसौनी एवं आसपास के इलाके में शिक्षा का समग्र विकास के लिए हुआ था। विद्यालय का अतीत काफी शानदार रहा। लेकिन वर्तमान में यह विद्यालय अपनी चमक खोता जा रहा है। शाम होते ही विद्यालय परिसर में असामाजिक तत्वों को जुटान शुरू हो जाता है। परिसर में गाजा,चरस,स्मैक का सेवन किया जाता है। एक विद्यालय के कर्मी रहते हैं लेकिन असामाजिक तत्वों के सामने कुछ बोलने से झिझकते हैं। विद्यालय के एचएम मो. सादिक ने बताया कि चहारदीवारी बनाने के लिए कई बार विभाग को लिखा गया है लेकिन चहारदीवारी व मुख्य गेट नहीं बनाया गया है। जिसके चलते असमाजिक तत्व शाम होते ही विद्यालय परिसर में डेरा जमा लेते है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.