बगहा, मार्च 11 -- गौनाहा/जमुनिया। ए सं गौनाहा प्रखंड के धमौरा पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय सूर्यपुर परसौनी मंगलवार को बंद पाया गया।निरीक्षण के दौरान विद्यालय न कोई शिक्षक था और न ही कोई छात्र। विद्यालय के कमरों में ताला लगा हुआ था, जबकि एक कमरे में पुआल बिछा हुआ मिला। बरामदे में कुत्ते सोते नजर आए। वार्ड सदस्य रामरक्षा गौरो, जयकिशुन महतो, धुरेंद्र यादव, रिखा महतो और तुलाई महतो सहित ग्रामीणों ने बताया कि विद्यालय सुबह से ही बंद था, जिससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है। उनका कहना है कि सभी कमरों में ताला लगा होने से स्पष्ट है कि विद्यालय में किसी प्रकार की शैक्षणिक गतिविधि नहीं चल रही थी। मामले में विद्यालय के प्रधानाध्यापक तबरेज आलम ने फोन पर बताया कि वे किसी काम से नरकटियागंज गए हुए थे। वहीं सहायक शिक्षिका कमलेशी कुमारी खाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.