सहारनपुर, फरवरी 25 -- बीआरसी बीराखेड़ी में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष सचिव तथा उपाध्यक्ष को प्रशिक्षित करने हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। शुभारंभ प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉकाध्यक्ष जसवंत सिंह, मंत्री नीरज सैनी व जूनियर हाईस्कूल के ब्लाकाध्यक्ष सुरेंद्र कर्णवाल ने किया। एसएमसी के दायित्व एवं कर्तव्य के बारे में अवगत कराते हुए वक्ताओं ने कहा कि आपस में समन्वय बनाकर विद्यालय में सहयोग एवं सकारात्मक प्रयास करें। मास्टर ट्रेनर हरेंद्र एवं कृष्णपाल ने प्रशिक्षुओं को एसएमसी के विभिन्न कर्तव्यों और सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार अवगत कराया। इस कृष्णपाल सिंह, विकास, अनिल, प्रवीन, विनोद, कन्हैया, सुनील, अजीत, ब्रह्मपाल, आनंद, राज शर्मा, मीरा सैनी, रेखा, सुधा, अनीता, दीपक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.