बेगुसराय, मार्च 27 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। जिले के सरकारी विद्यालयों में प्रबंध समिति के गठन को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिन विद्यालयों में अब तक प्रबंध समिति का गठन नहीं हो पाया है, वहां शीघ्र प्रक्रिया पूरी कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए। जारी पत्र के अनुसार, जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में विद्यालयों के विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रबंध समिति के गठन पर जोर दिया गया था। बताया गया कि विद्यालय विकास कोष और छात्र कोष की राशि से आधारभूत संरचना, रख-रखाव, सौंदर्यीकरण तथा अन्य आवश्यक कार्य कराए जाने हैं। इसके लिए समिति का गठन जरूरी है। डीईओ ने स्पष्ट किया कि विधानसभा चुनाव 2025 के बाद कई विद्यालयों में अब तक समिति का गठन नहीं हो सका है। ऐसे विद्यालयों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.