घाटशिला, जुलाई 28 -- धालभूमगढ़। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा जारी विद्यालय प्रबंधन समिति दिशा निर्देश एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति के आलोक में दो वर्षों के लिए विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन को ले नरसिंगगढ़ प्लस टू हाईस्कूल व में सोमवार को पूर्व अध्यक्ष डॉ. तपन कुमार गोराई की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी गई। उपस्थित अभिभावकों पंचायत प्रतिनिधी, शिक्षक प्रतिनिधि तथा स्थानीय लोगों ने पूर्व अध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए, सर्वसम्मति से अशोक कुमार महतो को अध्यक्ष चुन लिया। अशोक कुमार महतो ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा कि विद्यालय के शैक्षणिक माहौल तथा बच्चों की उपस्थिति व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर देने के साथ-साथ अभिभावकों एवं शिक्षकों की मदद से निष्ठा के साथ काम करूंगा। यह ...