खगडि़या, अप्रैल 11 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी प्रखंड अंतर्गत बोरना पंचायत कर हाईस्कूल बोरना में शनिवार को स्कूल प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित बेलदौर विधायक पन्ना लाल सिंह पटेल को समिति के लोगो ने विद्यालय की समस्या एवं विद्यालय विकास के बारे चर्चा हुई। प्रबंध समिति के सदस्यों ने विधायक को बताया कि स्कूल कि जमीन को स्थानीय लोग अतिक्रमण कर रखा है उसे अतिक्रमण मुक्त कराने पर बल दिया। स्कूल में बच्चों के लिए सीट बढ़ाने की बात की चर्चा हुई। विधायक ने दूरभाष से शिक्षा विभाग से संबंधित अधिकारी को जमीन मापी करा कर स्कूल की बाउंड्री कराने को कहा। वही विद्यालय के विकास के मुद्दे पर पुरजोर चर्चाएं हुए। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि मो. नासिर इकबाल, जदयू जिला महासचिव वीरेंद्र कुमार पटेल, विक्रम सिंह, संतोष सिंह, पप्पू सिंह, सुधांश ...