हमीरपुर, फरवरी 27 -- हमीरपुर। विद्यालय प्रबंध समिति की जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन डीआईओएस कार्यालय स्थित नई पहल स्टडी सेंटर में किया गया। कार्यशाला में मास्टर ट्रेनर अखिलेश शुक्ला एवं बाबूराम चक्रवर्ती ने संयुक्त रूप से प्रबंध समिति के गठन, उसकी उपयोगिता के बारे में प्रकाश डालते हुए बताया कि गठन में सदस्यों का चुनाव व सदस्यों की संख्या 15 होनी चाहिए। नि:शुल्क एवं बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के अनुसार विद्यालय प्रबंध समिति में सामुदायिक सहयोग को बढ़ावा देने का प्रवधान किया गया है। भारत सरकार के महत्वाकांक्षी, निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को प्राप्त करने के लिए भी समुदाय एवं माता-पिता एवं अभिभावकों की भागीदारी होना महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके साथ-साथ विद्यालय प्रबंध समिति के कार्य एवं दायित्वों पर विस्तृत रूप से चर्चा की गई, जिसमें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.