मधुबनी, मई 29 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। खजौली प्रखंड स्थित महात्मा गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में शुक्रवार को विद्यालय प्रबंध समिति के पुनर्गठन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग, प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग तथा युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री अरुण शंकर प्रसाद के प्रतिनिधि के रूप में शंभू नाथ ठाकुर को विद्यालय प्रबंध समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं सेवा अवधि की वरीयता के आधार पर वर्तमान सत्र के लिए प्रधानाध्यापक द्वारा शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह को शिक्षक प्रतिनिधि बनाया गया। भूमि दाता सदस्य के रूप में राजेंद्र नारायण सिंह तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महिला सदस्य के रूप में अनार देवी का चयन किया गया। विद्यालय विकास कोष एसएमडीसी के माध्यमिक छात्र कोष में सुभाष प्रसाद, अन्य माध्यमिक छ...