गढ़वा, अप्रैल 26 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी विजय पांडेय ने प्रखंड के सभी सरकारी विद्यालयों में विद्यालय प्रबंधन समिति के गठन/पुनर्गठन को लेकर तिथियां निर्धारित करते हुए सख्त निर्देश जारी किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि जिन विद्यालयों की समिति का कार्यकाल समाप्त हो चुका है। वहां निर्धारित तिथि पर आमसभा आयोजित कर नई समिति का गठन अनिवार्य रूप से किया जाए। मंगलवार से आमसभा शुरू होगी। जारी निर्देश में कहा गया है कि गठन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी एवं नियमानुसार होनी चाहिए। इसके लिए विद्यालय प्रबंधन को पहले से ही अभिभावकों, वार्ड सदस्यों एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों को सूचना देकर अधिकतम उपस्थिति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। यह भी पढ़ें- जिले के 21 हाई स्कूल में नहीं की 20 साल पुराने निर्माण की उपयोगिता साथ ह...