हल्द्वानी, नवम्बर 22 -- हल्द्वानी। न्याय पंचायत संसाधन केंद्र लाखन मंडी के अंतर्गत आने वाले 15 प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, हाईस्कूल और इंटर कॉलेजों के विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संकुल कुंवरपुर में संपन्न हो गया। इस दौरान समग्र शिक्षा, शिक्षा का अधिकार अधिनियम-2009, बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण, सामाजिक अंकेक्षण, स्थानीय निकायों की जिम्मेदारी, बाल गणना एवं नामांकन, स्कूल मैपिंग, पीएम पोषण योजना में एसएमसी की भूमिका पर जानकारी दी गई। मास्टर ट्रेनर डिकर सिंह पडियार, ममता आर्या, सीआरपी हिमांशु रौतेला ने प्रशिक्षण दिया। नोडल अधिकारी उषा सिंह मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.