विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बने पिंटू सोरेन, उपाध्यक्ष सीमा कुमारी
दुमका, अगस्त 4 -- दुमका, प्रतिनिधि। विद्यालयों के समग्र विकास में अभिभावकों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से जिला मुख्यमंत्री विद्यालय ऑफ एक्सीलेंस प्लस 2 जिला विद्यालय, दुमका में विद्यालय प्रबंधन समिति का गठन लोकतांत्रिक एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण रहा। अभिभावकों, जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार की सक्रिय भागीदारी से निर्वाचन शांतिपूर्ण ढंग से हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया का संचालन विद्यालय के वरीय शिक्षक निवास रजक ने निष्पक्ष रूप से कराया, जबकि सहायक शिक्षिका नीलू कुमारी ने पर्यवेक्षक के रूप में प्रक्रिया का सफलतापूर्वक पर्यवेक्षण किया। यह भी पढ़ें- Dumka News: धौनी मध्य विद्यालय में ललिता बनी अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.