गढ़वा, फरवरी 17 -- खरौंधी, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय बजरमरवा में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। निर्धारित प्रक्रिया के तहत आयोजित बैठक में अभिभावकों और सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही। सर्वसम्मति से शकील अहमद को समिति का अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर उपस्थित लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा जताई। पुनर्गठन प्रक्रिया की निगरानी पर्यवेक्षक के रूप में बीआरपी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, शिक्षक जितेंद्र शर्मा और राजाराम सिंह ने की। उन्होंने पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी और नियमसम्मत ढंग से संपन्न कराया। प्रधानाध्यापक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के शैक्षणिक और भौतिक विकास में विद्यालय प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.